नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत रामपुरा पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5 माह से लापता 19 वर्षीय युवती (नाम परिवर्तित) को सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिलाया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिलेभर में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सागरिया और रामपुरा पुलिस टीम ने युवती को ग्राम गोला, थाना पीसांगन, जिला अजमेर (राजस्थान) से सुरक्षित दस्तयाब किया।
इस तरह हुई कार्रवाई-
थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न जिलों व राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया।
तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और मुखबिर सूचना की मदद से पुलिस ने सुराग जुटाए और युवती को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।
इनका रहा सराहनीय योगदान-
निरीक्षक विजय सागरिया
हरिसिंह सिसोदिया
सउनि नसीम अहमद
आरक्षक 597 विजय बारीवाल
आरक्षक 129 रघुवीर सिंह
पुलिस थाना रामपुरा टीम
प्रआर प्रदीप शिंदे
आरक्षक लखनप्रताप सिंह
आरक्षक कुलदीप, साइबर सेल नीमच