नीमच। इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा सामाजिक सेवा गतिविधियों के तहत बुधवार को प्राथमिक विद्यालय खड़ावदा में सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइकिलें, पुस्तकें, स्पोर्ट्स ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स शूज़ एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
क्लब द्वारा विद्यालय के चयनित खेल प्रतिभावान विद्यार्थियों को 4 साइकिलें, स्पोर्ट्स शूज़, स्पोर्ट्स ड्रेस और पुस्तकें प्रदान की गईं। क्लब सदस्यों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए संसाधनों का उपलब्ध होना बेहद आवश्यक है।
क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को साधन-सुविधाएँ उपलब्ध करवाना क्लब का मुख्य उद्देश्य है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। क्लब आई.पी.पी. पूजा खंडेलवाल ने बताया कि क्लब हर वर्ष समाजहित में प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित करता है।
विद्यालय के प्राचार्य दसरथ सिंह राठौर और छात्रों ने इस पहल की सराहना की तथा क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बिसलवास के सरपंच गोपाल शर्मा, शिक्षिका एंजेलिना, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश मीणा, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह तथा क्लब की एडिटर शिवांगी जैन, रिंकी तापड़िया, लक्ष्मी शर्मा, प्रियंका नागदा, डिंपल चांदना सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।