BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 5:22 pm
KHABAR : कलेक्‍टर चंद्रा ने शत प्रतिशत इम्‍यूरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड कार्य पूर्ण करने पर जिले के 50 बीएलओ का किया सम्‍मान, बीस महिला बीएलओ भी सम्‍मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में बी.एल.ओ. ने एस.आई.आर. में बहुत अच्‍छा कार्य किया है, परिणाम स्‍वरूप जिले में अब तक 85 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के ईम्‍युरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड किए जा चुके है। यह बी.एल.ओ.की मेहनत, परिश्रम का ही परिणाम है। जिन बी.एल.ओ. ने अपना कार्य पूर्ण कर लिया है, वे अन्‍य साथी बी.एल.ओ.को भी सहयोग करें। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने एस.आई.आर.के तहत जिले में शतप्रतिशत ईम्‍युरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड कर चुके 50 बी.एल.ओ.को प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्‍मानित करते हुए क‍ही। कलेक्‍टोरेट में मंगलवार को आयोजित सम्‍मान समारोह में एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम संजीव साहू व बी.एल.ओ. उपस्थित थे।

कलेक्‍टर चंद्रा ने कहा कि एस.आई.आर.के कार्य में महिला बी.एल.ओ.ने भी अच्‍छा कार्य किया है। कलेक्‍टर ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले सभी बी.एल.ओ.को बधाई भी दी। इस समारोह में विधानसभा क्षैत्र नीमच के कुल 14 बीएलओ, मनासा के 17 बीएलओ एवं जावद के 19 बीएलओ को सम्‍मानित किया गया है। इनमें कुल 20 महिला बीएलओ भी शामिल है। महिला बीएलओ में नीमच की 6, जावद की 9 एवं मनासा की 5 बीएलओ शामिल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE