चित्तौड़गढ़। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी निंबाहेड़ा तथा छोटीसादड़ी द्वारा आयोजित एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) हेतु बीएलए प्रशिक्षण शिविर बुधवार, 26 नवंबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने की, जबकि नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि डॉ. जोशी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिसोदिया का स्वागत निंबाहेड़ा व छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्रों के संगठन पदाधिकारियों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ-
नगर कांग्रेस प्रवक्ता नितेश लोठ के अनुसार शिविर का शुभारंभ कांग्रेस परंपरा अनुसार वंदे मातरम् के साथ किया गया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
बीएलए को विस्तृत प्रशिक्षण-
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बालकिशन अहीर ने बताया कि डॉ. सी.पी. जोशी ने बीएलए को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया।
डॉ. जोशी ने कहा “मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है। प्रत्येक बीएलए की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष, अद्यतन और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।”
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि प्रत्येक बीएलए को अपने पोलिंग बूथ क्षेत्र में नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा गलत प्रविष्टियों के निराकरण में तत्पर रहना चाहिए।
नेताओं ने रखे विचार-
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, सरस डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, विधानसभा संगठन प्रभारी राजसिंह झाला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पूर्व प्रधान गोपाललाल आंजना, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृत बंडी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झवर, नगर संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी सहित अनेक नेताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश सोनी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रधान गोपाल आंजना ने प्रस्तुत किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति-
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जसवंत सिंह आंजना, मोहम्मद कुरैशी, बलवंत जाट, रोमिल चौधरी, दिनेश गुप्ता, उदित मीणा, अंकित जाट, रोमी पोरवाल, मुकेश माली, सुनीता पारख, कैलाश साहू, अहमद हुसैन, दीपक धाकड़, राहुल सेन, भंवर सिंह शक्तावत, राजू भील, ललित पहाड़िया, पिंकेश जैन, आज़ाद बापू, जीवन आंजना, सूर्यप्रकाश सिंह सोलंकी, गुलाब धाकड़, निर्मल पारीक, राहुल पाटीदार, जसवंत जाट, जगदीश मीणा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।