नीमच। संविधान दिवस के अवसर पर नीमच अजाक्स द्वारा अंबेडकर सर्किल पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश कदम, सूरजमल आर्य, महेश जांगड़े, लाखन सिंह मौर्य, विनोद मेघवाल, मदनलाल आर्य और कैलाश सूर्यवंशी नलवा सहित अनेक वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
अजाक्स जिला अध्यक्ष यशवंत कुमार गोयल ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारत का संविधान देश को लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी गणराज्य घोषित करता है। यह सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी देता है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक और मुख्य शिल्पकार बताया, जो संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश बंकोकोलिया, नितिन बोरीवली, हेमंत कदम, नंदकिशोर धोबावत, राकेश कदम, विक्रम मेघवाल, किशन जेनवार, गजेंद्र बंकोलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।