BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 2:48 pm
KHABAR : शनि 28 नवंबर से मार्गी, 2026 तक रहेंगी अनुकूल स्थितियां, रुके हुए कार्यों में तेजी, तकनीक से लेकर धर्म तक रहेगा प्रभाव, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। नवग्रहों में शनि ग्रह 28 नवंबर की मध्यरात्रि से मार्गी हो रहे हैं। यह स्थिति 26 जुलाई 2026 तक बनी रहेगी। शनि के मार्गी होते ही विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और लोगों की रुचि नए कार्यों और धर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगी। प्रशासनिक और न्यायिक क्षेत्र में भी गति दिखाई देगी।


ग्रहों का वक्री और मार्गी होना देता है अलग परिणाम
ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार भारतीय ज्योतिष में ग्रहों का वक्री या मार्गी होना अलग-अलग प्रभाव देता है। ग्रह किस राशि में यह परिवर्तन कर रहा है, यह भी परिणामों को प्रभावित करता है।उन्होंने कहा कि सौम्य और पाप ग्रहों का वक्रत्व काल और मार्गी स्थिति दोनों ही प्रकृति और जनमानस पर भिन्न प्रभाव डालते हैं।


शनि वर्तमान में मार्गी हो रहे हैं और जुलाई 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे, जिसके बाद उनका वक्री काल पुनः शुरू होगा।


मीन राशि में शनि- टेक्नोलॉजी और संचार में बड़े बदलाव
शनि का मीन राशि में संचरण तकनीकी और संचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा।
नई तकनीकों का विकास तेज होगा
तकनीकी संचार में त्रुटियों में कमी आएगी
सूचना के नए सेगमेंट तक पहुंच आसान होगी
पं. डब्बावाला के अनुसार, भारतीय वायु सेना, रॉकेट तकनीक, इसरो और इनसेट से जुड़े सिस्टम थ्योरी में भी बड़े बदलाव होने की संभावना है। ये परिवर्तन आने वाले समय में भारत की अंतरिक्ष और सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेंगे।


धर्म और आध्यात्म की ओर बढ़ेगी रुचि
शनि का मीन राशि में मार्गी होना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अनुकूल माना जाता है।मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, और बृहस्पति और शनि के बीच नैसर्गिक दृष्टि संबंध होने से जनमानस में धर्म और आध्यात्म की ओर विशेष आकर्षण बढ़ेगा।लोग आंतरिक शांति के लिए प्रकृति, योग, ध्यान और देवालयों की ओर अधिक झुकाव महसूस करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE