पोलायकला। संदीपनी विद्यालय मे गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने एक से बढ़कर एक माडल का विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। इससे पूर्व विज्ञान प्रदर्शनी का विद्यालय प्राचार्य राजेश शर्मा विज्ञान शिक्षिका नेहा राठौर नारायण सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने छात्र छात्राओं का हौसला बढाते हुए कहा कि इस तरह से प्रदर्शनी का आयोजन करने से बच्चो का बौद्धिक, मानसिक के साथ व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए छात्र छात्राओ को भी चाहिए कि इस तरह के प्रोजेक्ट तैयार कर प्रदर्शनी मे बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाए आज विद्यालय के 18 ग्रुप जिसमे 10 ग्रुप छात्राओं के व 8 ग्रुप छात्रों के द्वारा उक्त प्रदर्शनी मे हिस्सा लिया। जिसमे पर्यावरण संरक्षण सोलर पैनल कचरा निपटान से लेकर घर्षण उर्जा को किस प्रकार विद्युत मे परिवर्तन हाईड्रोलिन प्रयोग वाटर प्रयूप्रिकेशन पर माडल के साथ न्यूट्रॉन के गति के तृतीय नियम के आधार पर किस प्रकार से मिसाइल कार्य करती है इसके बारे मे प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया।
वहीं निर्णायक मंडल मे शिक्षको का पैनल तैयार कर प्रथम द्वितिय तृतीय स्थान हेतु चयन कर प्रस्तुत प्रदर्शनी में भाग ली गई टीमो का एक पैनल तैयार कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए जिला स्तर पर भेजा जायेगा। जबकि अन्य प्रतिभागियों का भी प्रस्तुत माडल सराहनीय रहा है बच्चों को भारतीय संस्कृति सभ्यता संस्कार का ध्यान रखते हुए आज के इस दौर में हमारे बच्चे किसी भी क्षेत्र में नहीं पिछड़े नही है इसलिए बीच बीच में विभिन्न तरह के कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किये जाते हैं। इस दौरान उर्वशी सेठ प्रिया श्रीवास्तव अजय नाथ कमल मंडलोई सुनील जामलिया अर्पित वर्मा सोनू वर्मा छतर सिंह वर्मा दिनेश मंडलोई डॉक्टर कमल वर्मा बसंत बामनिया लीलाधर गैरोटिया संतोष कप्तान का सराहनीय योगदान रहा।