BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 7:44 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के आंतरी माता क्षेत्र में 11 केवी लाइन हादसे में घायल हुए बंशीदास की मौत, परिजनों ने किया विद्युत विभाग का घेराव, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग, एसडीएम व तहसीलदार पहुंचे मौके पर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। आतरीमाता क्षेत्र में 18 नवंबर को हुए विद्युत हादसे में गंभीर रूप से घायल गोपालपुरा निवासी बंशीदास पिता रामदास बैरागी (43) की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना देर शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे के बीच हुई थी, जब बंशीदास अपने पिता और अन्य साथियों के साथ घरेलू लाइन की केबल खींचकर मीटर लगाते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए।

घटना के समय विद्युत विभाग ने परमिट जारी किया था और लाइट को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्देश था। परंतु परिजनों के अनुसार ऑपरेटर की लापरवाही के कारण बिजली अचानक चालू हो गई, जिससे बंशीदास झुलस गए और खंबे से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर अहमदाबाद रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बंशीदास के परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज दोपहर 2 बजे विद्युत विभाग महागढ़ में शव रखकर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। लगभग 3 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद परिजनों को आश्वासन दिया गया। विद्युत विभाग और ठेकेदार की ओर से क्रमश 4 लाख और 11 लाख रुपए का मुआवजा देने तथा एक परिवारजन को दैनिक वेतन भोगी में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE