खरगोन। जिले के सेगांव में बुधवार दोपहर मक्का से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाईक सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में खरगोन जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ गुरुवार सुबह 9 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बसकर निवासी जयराम थे। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में खराब सड़क व तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच जारी है।