शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर अभयपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, जिस पर आरक्षक अभिषेक गुप्ता और पायलट महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने नीतू सोनी निवासी पचोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि कीर्ति सोनी, जगदीश सोनी और तेजश सोनी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर सुनेरा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल भी अस्पताल पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुनेरा थाना प्रभारी ने बताया कि चारों लोग देवास में हुए एक शादी समारोह से अपने घर पचोर लौट रहे थे, तभी अभयपुर के समीप यह दुखद हादसा हो गया।