नीमच। सेवा और संस्कार के कार्यों में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा शनिवार, 29 नवंबर को परशुराम मंदिर हॉल में एक महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लकवाग्रस्त, दिव्यांग एवं ज़रूरतमंद व्यक्तियों के मंदिर दर्शन हेतु तीन व्हीलचेयर आवरी माता मंदिर, चीताखेड़ा को प्रदान की गईं।
व्हीलचेयर प्रदान करने में शाखा अध्यक्ष रवि पोरवाल (पोरवाल हार्डवेयर), कोषाध्यक्ष संदीप दरक (असगंध वाला) और सदस्य आवेश सिंहल (सुरेश एंड कंपनी) का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सुविधा के लिए परिषद का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही, एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी परिषद को उपलब्ध कराई गई। यह मशीन प्रति मिनट 5 लीटर ऑक्सीजन उत्पन्न करने की क्षमता रखती है। इसे शाखा सदस्य राकेश नांगलिया के दामाद अभिनव अग्रवाल और पुत्री नेहा अग्रवाल, हैदराबाद के सौजन्य से भेजा गया। मशीन उपलब्ध कराने में हैदराबाद टाइटन्स राउंड टेबल इंडिया, चौप्टर 303 तथा प्रसिद्ध औद्योगिक संस्था फ्रैंकलिन टेंपलटन इंटरनेशनल सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का आर्थिक सहयोग रहा।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष रवि पोरवाल ने दिया। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक सुनील सिहल, दानदाता राकेश नांगलिया तथा मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य- रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, सुनील सिहल, राकेश नांगलिया, मनोज माहेश्वरी, शिखर जैन, अशोक मंगल, संतोष खंडेलवाल, कमल धनोतिया, संजय डांगी, डॉ. मनीष चमड़िया, सतीश गोयल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बनवारीलाल अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया तथा आभार सचिव पिंटू शर्मा ने माना।
यह जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष रवि पोरवाल एवं सचिव पिंटू शर्मा द्वारा प्रदान की गई।