BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 5:41 pm
BIG NEWS : जन क्रांति न्याय यात्रा को लेकर नीमच में जोरदार तैयारियां, ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर 2 दिसंबर को आएंगे, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच सहित 21 मांगों पर होगा जोर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। करणी सेना परिवार प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर 2 दिसंबर को जन क्रांति न्याय यात्रा के तहत नीमच पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर करणी सेना परिवार द्वारा शहर में भव्य एवं व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। करणी सेना के जिला प्रमुख गिरिराज सिंह चौहान ने बताया कि शेरपुर नीमच में सर्व समाज से 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि करणी सेना परिवार द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इनमें विशेष रूप से हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, EWS सरलीकरण, आर्थिक आधार पर आरक्षण, किसानों को उचित मुआवजा, पारदर्शी भर्ती प्रणाली, गौ-सेवा एवं संरक्षण, युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। चौहान ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजपूत समाज का नहीं, बल्कि सर्व समाज के हक़ और अधिकारों की लड़ाई है।

2 दिसंबर को होने वाली जीवन सिंह शेरपुर की यात्रा को सफल बनाने के लिए करणी सेना कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को निमंत्रण दे रहे हैं। शहर और जिलेभर में होर्डिंग, फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जा रहे हैं, जिससे जनजागरूकता अभियान तेजी से फैल रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार, शेरपुर 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे नीमच पहुंचेेंगे और सबसे पहले ग्वालटोली स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्वर्गीय खुमान सिंह शिवाजी, महर्षि वाल्मीकि और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात वे टाउन हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जन क्रांति न्याय यात्रा के इस चरण को लेकर करणी सेना परिवार में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को देखते हुए अनुमान है कि 2 दिसंबर को नीमच में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE