BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 7:07 pm
NEWS : गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भूमि-पूजन समारोह में पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया, बोले- देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है मजबूत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बड़ी सादड़ी विधानसभा की भदेसर पंचायत समिति अंतर्गत गरदाना ग्राम पंचायत के मिन्नाणा गाँव स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को भूमि-पूजन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक गुलाबचन्द कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं बालाजी मंदिर की भूमि का पूजन किया।

इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा कि वर्तमान में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, गांव-गांव तक सड़कें, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क इलाज हो रहा है, तथा आयुष्मान कार्ड योजना से लाखों परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के तहत किसानों तथा ग्रामीणों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ पहुँच रहा है, जिससे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि दूर-दूर से श्रद्धालु प्रसिद्ध श्रद्धास्थल सांवलिया जी धाम में दर्शन के लिए आते हैं, और इस मंदिर के विकास से क्षेत्र की धार्मिक व सामाजिक पहचान और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से क्षेत्र में कई  विकास के कार्य हुए हैं और उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से एक सुंदर गार्डन बनाने की घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों को एक सार्वजनिक स्थल मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित ओत्सवाल, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, प्रधानगण एवं भुवाजी जी लक्ष्मी बाई, साधु संत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं  क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE