BREAKING NEWS
KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2025, 7:20 pm
NEWS : दुर्ग पर एकल अभियान ने चलाया स्वच्छता अभियान, सांसद सीपी जोशी ने की हौंसला अफजाई, वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पौधरोपण भी किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सामाजिक संगठन एकल अभियान ने दुर्ग स्थित वीरवर जयमल फत्ता जी हवेली और फतेश्वर तालाब के आसपास सफाई अभियान चलाया। अभियान में स्थानीय सांसद सी.पी. जोशी, प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के दौरान वहां फैली खरपतवार, गाजर घास, जर्मरी और प्लास्टिक के कचरे को हटाया गया और कंकाली माता परिसर की सफाई की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद जोशी ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देशभर में कई प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक कम करने और शहरों एवं ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आवाहन किया।

अभियान के बारे में जानकारी मनोज वैष्णव और राजेश कुमावत ने दी। अभियान प्रमुख संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। धर्मपाल गोयल ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे पांच परिवर्तन कार्यक्रमों में पर्यावरण भी महत्वपूर्ण विषय है। अभियान के तहत इको ब्रिक्स, जैविक खाद, औषधीय पौधों के बीज संरक्षण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के मुकेश नाहटा, प्रेम प्रकाश शर्मा, किराना व्यापार संघ के ओमप्रकाश लड्डा, जितेंद्र त्रिपाठी, कन्हैयालाल गोविंद सोनी, एकल अभियान के संजय शर्मा, प्रहलाद शर्मा, छोटू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE