प्रतापगढ़। जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेहा आशीष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा एवं पूर्व विधायक रामलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला महिला कांग्रेस प्रभारी हिमांशी शर्मा, उदयपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती देवी डांगी तथा महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव लता शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। बैठक में युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव विपुल व्यास एवं भेरूलाल गायरी की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई। इसके पश्चात पूर्व विधायक रामलाल मीणा, निवर्तमान जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा, जिला महिला कांग्रेस प्रभारी हिमांशी शर्मा, प्रदेश सचिव लता शर्मा एवं उदयपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती देवी डांगी ने अपने विचार रखे।
पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। निवर्तमान जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा ने महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया। जिला महिला कांग्रेस प्रभारी हिमांशी शर्मा ने अपने संबोधन में महिला शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाती है।
बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं मंडलों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में जिला महिला कांग्रेस की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।