BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 7:28 pm
NEWS : राष्ट्रीय स्वदेशी मेले के अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने 33 दिव्यांगजनों को हेलमेट सहित वितरित की स्कूटियां, खुशी से खिल उठे चेहरे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वदेशी मेले के अवसर पर राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के 33 दिव्यांग लाभार्थियों को हेलमेट सहित स्कूटियों का वितरण किया।

उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जितेंद्र गढ़वाल ने बताया कि जिले में दिव्यांगजन स्कूटी योजना के अंतर्गत कुल 67 स्कूटियां स्वीकृत की गई थीं, जिनमें से 33 स्कूटियों का वितरण इस अवसर पर किया गया।
स्कूटी वितरण के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने एक दिव्यांग लाभार्थी को स्वयं स्कूटी चलाते देख उसके पिता से भावनात्मक शब्दों में कहा कि यह स्कूटी सरकार द्वारा दिव्यांगजन की सुविधा एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूटी का उपयोग स्वयं लाभार्थी ही करें तथा इसका किसी भी प्रकार से विक्रय न किया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है।
स्कूटी प्राप्त करते समय लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल को सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन जीनगर, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, रतन लाल गाडरी, संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, विकास खटीक, चंद्रप्रकाश जीनगर, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, सुधीर जैन, मनोज पारिक, आशीष पालीवाल, नंदकिशोर लोहार, राजन माली सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE