BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2025, 3:14 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया सांदीपनी विद्यालय जावद में विद्यार्थियों से संवाद, बोले- विद्यार्थियों के लिए 12वीं कक्षा जीवन का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है, 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के लिए किया प्रेरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं जीवन का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है। इस पड़ाव को पार कर, वे अपने केरियर में लक्ष्‍य प्राप्ति की ओर अग्रसर होते है। अतः सभी विद्यार्थी लगन, मेहनत से पढ़ाई करें और 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का भरसक प्रयास करें। 
यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को सांदीपनी उ.मा.वि.जावद में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही। कलेक्‍टर चंद्रा ने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में अच्‍छे अंक हासिल करने के टिप्‍स दिए और उन्‍हें आगामी परीक्षा तक प्रतिदिन तीन-तीन विषयों की नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, परिणाम सुधार के लिए माडल आंसर की तैयारी करवाने, अतिरिक्‍त कक्षाएं संचालित करनेऔर मेटर्न टीचर की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा, कि उनकी प्रति स्‍पर्धा अपने विद्यालय एवं कक्षा के विद्यार्थियों से नहीं है, बल्कि प्रदेश एवं देश के सभी विद्यार्थियों से है। इस बात को ध्‍यान में रखकर पढ़ाई करें और सफलता हांसिल करें। कलेक्‍टर ने साथी विद्यार्थियों के साथ मिलजुल पढ़ाई करनेकी समझाईश देते हुए कहा, कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है। उन्‍होने जो पढ़ाई की है, सीखा है, अपने साथी विद्यार्थियों के साथ शेयर अवश्‍य करें।

विज्ञान प्रदर्शनी में किया माडलो का अवलोकन
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सांदीपनी विद्यालय जावद में कक्षा 8वीं व 6टी के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में तैयार कर प्रदर्शित किए गये ज्ञानवर्धक माडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों से सराहना की। इस मौके पर एसडीएम प्रीती संघवी, जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया, तहसीलदार नवीन गर्ग तथा अन्‍य अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं तथा स्‍कूल स्‍टाप उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE