BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 10:14 am
NEWS : शिविरा पंचांग में शामिल हुआ महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, सांसद सीपी जोशी के आग्रह पर शिक्षा विभाग का निर्णय, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की घोषणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के आग्रह पर राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस को शिविरा पंचांग में शामिल कर लिया है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के समापन समारोह में मंच से की।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि सांसद सीपी जोशी द्वारा इस संबंध में पत्र लिखकर आग्रह किया गया था। इसे स्वीकार करते हुए शिक्षा विभाग ने परंपरा के अनुसार 28 फरवरी को महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस को विद्यालय स्तर पर मनाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशभर के विद्यालयों में इस दिन महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा।

इस निर्णय पर सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति, त्याग और आत्मसम्मान का प्रतीक है। राज्यारोहण दिवस के आयोजन से विद्यार्थियों को उनके जीवन दर्शन और संघर्ष गाथा से प्रेरणा मिलेगी तथा उनमें राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना का भाव जागृत होगा। उन्होंने इसे नई पीढ़ी को भारत की गौरवशाली परंपरा और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

उल्लेखनीय है कि सांसद सीपी जोशी की पहल पर 23 से 28 दिसंबर तक चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। महोत्सव में चार लाख से अधिक लोगों की सहभागिता रही, 35 लाख से अधिक के ऑर्डर प्राप्त हुए तथा करीब 3 करोड़ रुपये की आय अर्जित हुई। मेले में हस्तशिल्प, खादी, घरेलू एवं ग्रामीण उत्पादों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, खेल महोत्सव एवं घूमर नृत्य का आयोजन भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE