भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त होंगे। इनमें डीजीपी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का विस्तार मिला है; अगर दोबारा विस्तार नहीं मिला, तो वे 30 सितंबर 2026 को रिटायर होंगे। इसके अलावा शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, शहडोल के कलेक्टर केदार सिंह और चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार भी रिटायर होंगे।

1996 बैच के आईएएस उमाकांत उमराव (खनिज साधन और पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव) अगस्त 2026 में रिटायर होंगे। उनके वेतनमान का निर्धारण मुख्य सचिव और केंद्र से पदस्थ अधिकारियों की स्थिति पर निर्भर करेगा।

आईपीएस अधिकारियों में एडीजी इंटेलिजेंस और आईजी लॉ एंड ऑर्डर पद प्रमुख हैं। इनकी रिक्तियों के लिए सरकार योग्य अफसरों की तलाश करेगी। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

पिछला वर्षरू 2025 में कुल 29 आईएएस-आईपीएस अधिकारी रिटायर हुए थे। मुख्य सचिव और डीजीपी को सेवा विस्तार मिला।