नीमच। स्थानीय शासकीय कन्या हाई स्कूल डीकैन के होनहार छात्र तिलक भट्ट ने वॉइस स्केल फॉर ब्लाइंड मॉडल बनाकर जिला स्तर से राज्य स्तर और फिर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक अपना स्थान कायम किया।
यह मॉडल दृष्टि बाधित लोगों के लिए सहायक है प्रदेश स्तर पर इसकी भरपूर सराहना की गई और राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया यदि राष्ट्रीय स्तर पर चयन होता है तो महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित हो सकते हैं 29 एवं 30 दिसंबर को इंदौर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्था प्रभारी सुदान मालवीय के सार्थक मार्गदर्शन में छात्र ने प्रेजेंटेशन दिया तिलक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय संस्था के सभी शिक्षकों को दिया है। विद्यालय परिवार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।