चित्तौड़गढ़। नववर्ष के आगमन पर देश में खुशहाली एवं अमन, चेन की कामना लेकर पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर को चित्तौड़गढ़ के मैराथन धावक पृथ्वीराज खटीक ने सांवरियाजी तक की दौड़ लगाई तथा सांवरिया सेठ पहुँच कर प्रमोद सिसोदिया के जिलाध्यक्ष बनाने का आभार जताया और जिले की खुशहाली की प्रार्थना की।
शहर स्थित गोलप्याऊ पर बुधवार को प्रातः 5ः45 बजे चित्तौड़गढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने हरी झण्डी दिखा कर दौड़ प्रारंभ कराई। पृथ्वीराज के साथ कुछ दूरी तक धावक श्यामदास बैरागी, सुरेश शर्मा, प्रियंका रानी सोनी, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने भी दौड़ लगाई। रास्ते में जगह जगह पृथ्वीराज खटीक का स्वागत हुआ और भक्तगणों ने कुछ दूरी तक साथ में दौड़ भी लगाई। पृथ्वीराज खटीक ने 40 किमी से अधिक की दूरी लगभग तीन घंटे में पूरी की। बानसेन में चक्षू शर्मा, फरमान अली, अनिल सेठी ने मेवाड़ी पगड़ी व माला पहना कर और नरबदिया में प्रकाश गाडरी, हिम्मत ने उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। इस दौरान गौरवराज चावला भी साथ रहे।