नीमच। आज दिनांक 31.12.2025 को ग्राम किशनपुरा में जन अभियान परिषद नीमच एवं नवंकुर संस्था ग्रीन विजन सेवा फाउंडेशन नीमच के द्वारा सेक्टर 3 स्थित शासकीय विद्यालय किशनपुरा में ध्यान दिवस का पर योग एवं मेडिटेशन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें 15 लोगों की उपस्थिति रही यह योग इस गांव में पहली बार मनाया गया जिसमें बच्चों को और गांव के लोगों को ऐसे कई मानसिक तनाव होते हैं जिससे योगा करने से कई प्रकार के तनाव खत्म होते हैं लोगों ने और बच्चों ने यह महसूस किया और अपने आप में एक स्थिर शांति को महसूस किया यहां पर उपस्थित लोगों को बहुत ही अच्छा लगा जिसमें संस्था सदस्य अशोक व्यास परामर्शदाता दीपक नागदा एवं बीएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष के छात्र श्यामलाल मालवीय तथा बापू लाल चौहान रोहित चौहान और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता आंगनवाड़ी सहायिका लाची बाई वह विद्यालय के छात्रों संग 15 जन उपस्थित थे।