नीमच। जिले थाना मनासा क्षेत्र में कंजड़-रावतपुरा के बीच सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया है जिसमें 08 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 31-12-2025 को दोपहर 12ः21 प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल मनासा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील माली एवं पायलेट रोहित माली ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 08 व्यक्ति घायल हो गए है, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से लेकर सिविल अस्पताल मनासा में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।