खरगोन। सबसे साफ- स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर इस बार अपनी उपलब्धि नही बल्कि दूषित पानी पीने के बाद एक साथ सैकड़ों लोगों के बीमार होने के साथ ही कुछ लोगों की मौत होने के चलते सुर्खियों में बना हुआ है।
बुधवार को युवक कांग्रेस ने इस घटना पर आक्रोश दर्ज कराते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर इस घटना के लिए शासन- प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रशांत सांवले, जिलाध्यक्ष रजत डंडीर, विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख मिर्जा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। युकां ने आरोप लगाया कि टैक्स लेने के बाद भी लोगों के घरों में दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। लोगों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा। ज्ञापन में मृतक पीड़ित के परिवार को एक करोड़ एवं पीड़ितों को मुफ्त ईलाज के साथ ही 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता के रुप में देने की मांग की।