खरगोन। जिले के बलकवाड़ा थानाक्षेत्र से करीब 5 दिन पहले लापता हुई नाबालिग बालिका के मामले में मंगलवार को मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मुलाकात के लिए पहुंचा। समाजजनों ने युवक की नामजद शिकायत करते हुए बेटी को बहला- फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। यहां जिला सदर रियाजुद्दीन शेख, शहर सदर आशिफ प्रिंस, हाजी कुतबू, निजामुद्दीन शेख लोहार, जावेद लोहार आदि ने एसपी से मुलाकात के बाद सौंपे शिकायती आवेदन में बताया कि नाबालिग बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। खलटांका पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद भी अब तक बेटी का कोई सुराग नही लगा है। उन्हें बेटी की सलामती की चिंता है।