आज देश में कई महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में और खेलों में अपना नाम रोशन कर रही है, ऐसी ही एक महिला है गुजरात अहमदाबाद की रहने वाली 52 वर्षीय बीना पटेल जिन्होंने मंगलवार को दिल्ली में संपन्न हुए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित सिंगल ट्रैप शूटिंग में भाग लिया जिसमें देश के जाने-माने 700 खिलाड़ी शूटर इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे उसमें पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता और गुजरात का गौरव बढ़ाया। बीना आज माउंट आबू अपने परिवार के साथ दिल्ली से सीधे पहुंची जो इस खुशी में नए साल को मनाने आई है और शरद महोत्सव में भी भाग लेगी। पटेल ने 2022 में इसी प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता था और भारत का और गुजरात का गौरव बढ़ाया था।