खरगोन। कसरावद में शौर्य दिवस के पावन अवसर पर समस्त सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद परिसर में किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समरसता समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी।
उन्होंने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अधिकार और सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और आत्मसम्मान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ।