BREAKING NEWS
KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2026, 12:50 pm
KHABAR : सीएमएचओ ने किया सिविल अस्‍पताल नागदा और पीएचसी उन्‍हेल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर प्रदायगी हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा दिनांक 02 जनवरी 2025 को प्रातः में उज्जैन जिले के सिविल हॉस्पिटल नागदा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उन्हेल में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण कर समस्त पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने, गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन व क्षेत्र की हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का समय पर पूर्ण प्रबंधन कर अनमोल पोर्टल पर शतप्रतिशत प्रविष्टि‍ व शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव, डिलेवरी अपडेशन करने हेतु निर्देश दिए गए। सिविल अस्पताल नागदा संस्था की ओ.पी.डी. का भी निरीक्षण किया एवं समस्त प्रकार की आवश्यक औषधि की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। सिविल अस्पताल नागदा के प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान प्रसूता महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं का भी अवलोकन किया व निर्धारित प्रौटोकॉल अनुसार प्रसूता महिलाओं को समुचित सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये। क्षेत्र में शतप्रतिशत नियमित टीकाकरण कर युविन पोर्टल पर प्रविष्टि, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत शतप्रतिशत स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। पोषण पुनर्वास केन्द्र मे बेड आक्युपेंसी बढ़ाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय कर अधिक से अधिक बच्चों को पोषण पुनर्वास में भर्ती करवाकर उनका पूर्ण प्रबंधन एवं निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार बच्चों को उपचार प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य संस्था में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एवं मधुर व्यवहार करने हेतु निर्देश दिये गये एवं समस्त प्रकार की आवश्यक औषधि‍ एवं उपकरणों की उपलब्धता, पैथालॉजी जांच सेवाएं उपलब्ध कराने व बेहतर साफ सफाई रखने, समस्त रिकार्ड अद्यतन रखने समस्त स्टॉफ को मुख्यालय पर ही रहकर कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक कुमार पटेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ विकाखण्ड चिकित्साधिकारी डॉ.शिवराज कौशल, डॉ. आदित्य माथुर जिला ऐपिडिमियोलॉजिस्ट भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE