शाजापुर। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है आज शाजापुर जिले के शुजालपुर में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मां शारदा संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल प्रांगण में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं सूर्य नमस्कार कर प्राणायाम में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भारत माता की जय मामले पर बड़ा बयान सामने आया है उनका कहना है कि भारत देश की वंदना करना उसका अभिंदन करना में समझता हूं इसमें कोई गलत चीज नहीं है लेकिन जो लोग भारत माता की जय नहीं बोलना चाहते हैं उनकी राष्ट्रीयता पर भी प्रश्नवाचक चिन्ह लगेगा जो अपने देश की जय जयकार नहीं करेगा उसके प्रति समाज में भी संदेह पैदा होगा ओर उसके मन में भी एक अलग में हु इसका भाव उसमे इसलिए भारत माता धरती की वंदना करते है इसलिए सबको भारत माता कि जय बोलना पड़ेगा।