BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 5:04 pm
KHABAR : उज्जैन में नया विवाद, मेयर बोले-मेरे महाकाल भक्तों की अनुमति रोकी, मंदिर प्रशासक बोले- गलत मैसेज चलाया गया, महापौर ने दो दिन पहले चिट्ठी लिखी थी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था को लेकर महापौर द्वारा उठाए गए सवाल और पत्र जारी करने के बाद मंदिर समिति और महापौर के बीच विवाद बढ़ गया है। महापौर और अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है।


दो दिन पहले अवंतिका द्वार से भक्तों को होने वाली असुविधा को लेकर महापौर ने व्यवस्था ठीक करने को लेकर पत्र लिखा तो मंदिर समिति ने उनके कोटे से होने वाली 25 भस्म आरती परमिशन को रोक दिया। इसके बाद विवाद गहरा गया है।


महापौर मुकेश टटवाल ने 10 जनवरी को एक पत्र लिखा था कि शहर के श्रद्धालुओं को अवंतिका द्वार पर असुविधा हो रही है। उन्होंने लिखा कि उज्जैन के निवासियों को आधार कार्ड के जरिए अवंतिका द्वार से सुलभ और शीघ्र दर्शन की सुविधा दी गई थी। मकसद स्थानीय श्रद्धालुओं को लंबी कतारों से राहत दिलाना था।


हालांकि, वर्तमान में अवंतिका द्वार से प्रवेश के बाद भी उज्जैन के दर्शनार्थियों को सामान्य कतार में शामिल कर दिया जाता है, जिससे शीघ्र दर्शन का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उसे मंदिर समिति तत्काल ठीक करे।


महापौर बोले- 25 भस्म आरती परमिशन कैंसिल की
महापौर ने आरोप लगाया कि शनिवार को पत्र जारी होने के बाद रात को मेरे प्रोटोकॉल से हुई भस्म आरती परमिशन बनवाने वालों के फोन आए। उन्होंने बताया कि परमिशन के लिए मैसेज आया, लेकिन उस पर पेमेंट नहीं हो रहा है।


मंदिर में बात करने पर पता चला कि मेरे कोटे की सभी 25 भस्म आरती परमिशन को कैंसिल कर दिया गया है। इसके बाद मैंने मंदिर प्रशासक को फोन किया, लेकिन उन्होंने मेरा फोन भी रिसीव नहीं किया।


कलेक्टर रोशन सिंह से बात करने के कुछ देर बाद मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक का मैसेज आया कि आपकी परमिशन बन रही है। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज होकर महापौर ने रविवार को एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि हम सब तैयार हैं...जय श्री महाकाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE