शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में कल स्कूल से घर आते समय रास्ते में तीन व्यक्तियों ने एक बिना नंबर की ईको गाड़ी में अपहरण कर भाग निकले। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला के भाई नरेंद्र जाटव ने थाने पहुंच कर प्रभारी को अपहरण सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाई और महिला और बच्चों की पड़ताल में जुट गई छानबीन करते हुए आस पास के थानों में सूचना दी तब जाकर गोपालपुर थाना क्षेत्र से आरोपियों के कब्जे से महिला और उसके दोनों बच्चों को मुक्त कराया साथ ही आरोपी जगत सिंह जाटव और शिवकुमार गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।