BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 5:37 pm
KHABAR : इंदौर पहुंचे टीम इंडिया-न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर दिखे रोहित-विराट, फैंस में दिखा उत्साह, 18 को होलकर स्टेडियम भिड़ेंगी दोनों टीमें, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को इंदौर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर सबसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मो. सिराज, कोच गौतम गंभीर भी पहुंचे। टीम के सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए।


दोनों टीमों के लिए अलग-अलग बसों का इंतजाम किया गया। इस बीच एयरपोर्ट और होटल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। इस मुकाबले के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इंदौर आने वाले हैं। इसको लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।


इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेलेंगी। दोनों टीमें 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में भिड़ेंगी। शाम के सत्र में कुछ खिलाड़ी अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंच सकते हैं। वहीं दोनों टीमें अगले दो दिन तक दोनों टीमें दोपहर और शाम के सत्र में ऑफिशियल प्रैक्टिस करेंगी।


इस स्टेडियम की क्षमता 26 हजार दर्शकों की है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 7 वनडे मैच हो चुके हैं। अब तक सभी भारत ने जीते हैं। इंदौर में पिछला वनडे मुकाबला 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।


साफ रहेगा इंदौर का मौसम
मैच के दिन इंदौर में पूरे दिन में धूप निकलेगी। जिससे मैच में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। टेम्परेचर 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राजकोट में ओस इतनी ज्यादा नहीं होगी कि गेंद पकड़ने में दिक्कत हो, लेकिन ठंडे मौसम की वजह से पिच थोड़ी तेज हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE