नीमच। नगर पालिका परिषद एवं जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल मैच का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गोरख चौपड़ा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता शुरू करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कन्हैया पी. शर्मा, प्रमोद शर्मा (सुतार भाई), शंकर रामामा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
आयोजन के तहत कुल दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच शहीद अमर मीन विक्टोरिया चर्चिल इलेवन और एकूणवीर टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला फुटबॉल संघ एवं विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस संबंध में जानकारी शंकर रामकानी, मानद सचिव, जिला फुटबॉल संघ नीमच द्वारा दी गई।