नीमच। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल आज 17 जनवरी 2026 शनिवार को नीमच जिले के दौरे पर है। वे विशेष हेलीकॉप्टर से भोपाल से प्रस्थान कर नीमच स्थित हवाई पट्टी पहुंचे हैं, उनके आगमन से पूर्व ही हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा लग गया था। डिप्टी सीएम का हेलीपेड पर भाजपाईयों ने स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला मनासा के लिए रवाना हुआ।

मनासा में डिप्टी सीएम जीबीएस वायरस की रोकथाम एवं उससे प्रभावितों के उपचार के संबंध में रेस्ट हाउस पर अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद शुक्ल मनासा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर में नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे और नीमच हवाई पट्टी से रीवा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
