नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में रविवार को सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पेयजल टंकियों की साफ सफाई, क्लोरिनेशन, पाइपलाइन के सुधार का अभियान चलाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया, कि नीमच जिले में रविवार को चलाए गए इस अभियान के तहत सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में पेयजल टंकी की साफ सफाई की गई। स्थापित आरओ की साफ सफाई की गई एवं फिल्टर बदले गए है। संबंधित संस्था प्रधानों को भी नियमित रूप से जल शुद्धिकरण कर उपयोग करने और पेयजल टंकियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नगरी निकायों द्वारा भी शहरी क्षेत्र में जल संयंत्र की साफ सफाई भेजी जाए, टंकियों की साफ सफाई करवाई गई। इसके साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी छात्रावासो में स्थित पेयजल टंकियों की भी साफ सफाई करवाई गई और क्लोरिनेशन का काम किया गया है।