सनावद। सामाजिक समरसता एवं समाज की युवा एवं वृद्ध पीढ़ी के नवाचार को लेकर अखिल भारतीय बाविसा ब्राह्मण समाज शाखा के वार्षिक कार्यक्रम में उद्देश्य की सार्थकता को लेकर समाज की परंपराओं एवं रीतिरिवाज को पूर्व पीढ़ी से नूतन पीढ़ी के मध्य रखते हुए समाज के विभिन्न कार्यक्रम समाज की धर्मशाला में संपन्न हुए वार्षिक उत्सव में वर्ष भर के विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
समाज के वृद्ध पीढ़ी को भी सामाजिक समाज रत्न से सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सचिन बिर्ला, विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष सुनीता इंदर बिरला सीएमओ राजेन्द्र मिश्रा केन्द्रीय महिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी दीक्षित सहित केंद्रीय पदाधिकारी मंचासिन थे। अतिथियों द्वारा मां नर्मदा एवं भगवान परशुराम जी के चित्र पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से समाज जनों व पदाधिकारी द्वारा किया गया। अध्यक्ष पंडित देवेंद्र पाठक द्वारा स्वागत भाषण में समाज की वार्षिक गतिविधियों आगामी कार्य योजना की जानकारी देकर सदन को अवगत कराया गया। अतिथियों द्वारा धर्मशाला में सर्वसुविधा युक्त लिफ्ट का फीता काटकर पूजन अर्चन लिफ्ट का शुभारंभ किया गया। विधायक बिरला द्वारा पांच लाख, नपा अध्यक्ष सुनीता बिरला द्वारा 51 नग कुर्सी, सीएमओ राजेन्द्र मिश्रा माता-पिता की स्मृति में रसोई घर क्षेत्र में फर्श (कोटास्टोन) लगाने व पंडित सुभाष कानूनगो द्वारा लिफ्ट में 51 हजार रु सहयोग हेतु की देने की घोषणा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।