BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 5:18 pm
BIG NEWS : नीमच में गिलियन-बैरे सिंड्रोम से हड़कंप, 2 बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, संक्रमितों की संख्या पहुंची 17, मनासा के बाद यहां भी मिले संदिग्ध, बच्चों पर पड़ रहा भारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) को लेकर हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। मनासा कस्बे में हुई दो बच्चों की मौत के बाद अब नीमच शहर में भी इस बीमारी के संदिग्ध मामले सामने आने लगे हैं, जिससे आमजन में चिंता बढ़ गई है। नीमच शहर की चावला कॉलोनी और बगीचा नंबर- 13 क्षेत्र से जीबीएस से मिलते-जुलते लक्षणों वाले मामलों की जानकारी मिली है। अभी जिले में करीब 17 लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। इनमें 16 मनासा व 1 नीमच शहर में संक्रमित शामिल है। 

नीमच जिले के मनासा कस्बे में गिलियन- बैरे सिंड्रोम का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक इस बीमारी से दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 17 लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। इनमें से 15 मरीज नाबालिग हैं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। संक्रमितों में 4 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों की संख्या सबसे अधिक है, जबकि केवल दो वयस्क मरीज ही इस बीमारी की चपेट में आए हैं। बच्चों में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है।

सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल ने बताया कि नीमच के बगीचा नंबर- 13 निवासी 65 वर्षीय गुलाब सिंह जादौन के जीबीएस से पीड़ित होने की पुष्टि ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है। परिजनों के अनुसार गुलाब सिंह जादौन 25 दिसंबर से बीमार चल रहे थे। 31 दिसंबर को उदयपुर में जांच के दौरान जीबीएस की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उन्हें अब तक आईवीआईजी के 25 इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में उनका उपचार एक निजी चिकित्सालय में जारी है और वे फिजियोथैरेपी भी ले रहे हैं।

सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल ने बताया कि नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक- 1 स्थित चावला कॉलोनी में जीबीएस का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कॉलोनी का 19 वर्षीय युवक 29 दिसंबर से उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने युवक की स्थिति को जीबीएस का संभावित मामला बताया है। 

सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल ने बताया कि मनासा ब्लॉक में सामने आए जीबीएस मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच और उपचार तुरंत शुरू किया गया है। नीमच शहर में भी संभावित मामलों को देखते हुए जिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली गई हैं। जीबीएस के इलाज में उपयोग होने वाला आईवीआईजी इंजेक्शन जिला अस्पताल में उपलब्ध है। इसके अलावा पर्याप्त वेंटिलेटर, सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन और सभी आवश्यक दवाइयां मौजूद हैं। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को एंबुलेंस सुविधा के माध्यम से इंदौर के एमवाय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बताया कि संदिग्धों की सूचना मिलते ही अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया और जलकल विभाग की टीम शनिवार रात ही चावला कॉलोनी पहुंच गई थी और मरीज के परिवार द्वारा उपयोग किए जा रहे ट्यूबवेल से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जीबीएस की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है और सभी संभावित कारणों की गहन जांच की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE