BREAKING NEWS
NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 6:43 pm
REPORT : मंदसौर में अंतर विभागीय समीक्षा बैठक, कलेक्टर अदिती गर्ग ने दिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश, बोली- 8 मार्च से पहले उन सभी स्कूलों में जहां शौचालय नहीं हैं, वहां अनिवार्य रूप से निर्माण कराए, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई और कई निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को आदेश दिया कि 8 मार्च से पहले उन सभी स्कूलों में जहां महिलाओं के लिए शौचालय नहीं हैं, वहां अनिवार्य रूप से शौचालय निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही 8 मार्च से पहले इस कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। अब तक जिले में 2540 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1238 का मौके पर ही निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने सभी आवेदनों की सही एंट्री सुनिश्चित करने और पात्र लोगों को घर-घर सर्वे के माध्यम से चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी नागरिक योजनाओं से वंचित न रहे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे सीएमओ और सीईओ के साथ बैठक कर पंचायत स्तर पर नियमित समीक्षा करें और आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। पीएचई विभाग को 26 जनवरी से पहले शेड्यूल बनाकर ग्राम पंचायतों में पेयजल से जुड़े कार्यों का शीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित करने तथा भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों को लंबित न रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE