BREAKING NEWS
NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2026, 5:45 pm
NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण, दो बसों का चालान कटा तथा एक बस सीज, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों, बसों में आग लगने की घटनाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच  लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरु किया गया है। जिसके तहत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता पारीक द्वारा गुरूवार को देर रात बसों का औचक निरीक्षण किया गया।


प्राधिकरण सचिव ने बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा चलाये गये उक्त अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर से समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त निरीक्षण दल टीम का गठन किया गया। जिसमें योगिता पारीक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंकज कुमार काबरा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पुष्पराज अतिरिक्त उपनिरीक्षक यातायात, हरिगोविंद गुर्जर एवं रविन्द्र झूरिया परिवहन निरीक्षक, तथा प्राधिकरण के कार्मिक नवीन शर्मा, जसवंत टेपण शामिल हैं। टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्लीपर/लग्जरी बसों का निरीक्षण किया गया। वक्त निरीक्षण टीम द्वारा बसों की लंबाई, स्लीपर की लंबाई, अग्निशमन यंत्र, हैमर(कांच तोड़ने का हथौड़ा), आपातकालीन निकास, सीट क्षमता, वाहनों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों इत्यादि के संबंध में जांच की गई तथा जो बसें निर्धारित मानको के अनुरूप संचालित नहीं हो रही थी उन बसों को सीज/चालान किया गया। सचिव योगिता पारीक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 2 बसों को चालान काटा गया तथा 1 बस को सीज किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE