BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 7:44 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की विद्यालयवार प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा, बोले- आगामी एक माह तक अच्‍छी मेहनत कर सभी विद्यार्थियों को उत्‍तीर्ण करवाने पर फोकस करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी प्राचार्य एवं शिक्षकगण आगामी बोर्ड परीक्षा तक एक माह अच्‍छी मेहनत कर विद्यार्थियों को पढाएं, प्रयास करें, कि सभी विद्यार्थी उर्त्‍तीण हो। उनकी श्रेणी में सुधार हो और अधिकाधिक विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट में स्‍थान हासिल करें। नीमच जिला बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में प्रदेश में पहले स्‍थान पर रहे। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी शासकीय उ.मा.वि.के प्राचार्याे, संकुल प्राचार्याे, बी.ई.ओ., जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों की बैठक में 10वीं एवं 12वीं में प्री-बोर्ड के परीक्षा परिणामों की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए कही। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया भी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया, कि प्री-बोर्ड परिक्षा में कक्षा 10वीं का परिणाम 89.5 प्रतिशत एवं 12वीं में 85.9 प्रतिशत रहा है। जो अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की तुलना में काफी सुधरा है। कलेक्‍टर ने विद्यालयवार एवं विषयवार परिणामों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि सभी प्राचार्य डी और ई श्रेणी वाले विद्यार्थियों पर विशेष फोकस करे और एक माह में इन श्रेणी के विद्यार्थियों की श्रेणी में सुधार लाकर उन्‍हें ए श्रेणी में लाने का प्रयास करें। एक माह तक सभी शिक्षक एवं प्राचार्य परीक्षा परिणामों के सुधार पर ही ध्‍यान दें। अच्‍छी मेहनत करें और प्रयास करें, कि जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश में प्रथम स्‍थान पर रहे। जिले के अधिकाधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्‍थान हांसिल करें।

कलेक्‍टर चंद्रा ने प्री-बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बराड़ा, गर्ल्‍स रामपुरा, उत्‍कृष्‍ट नीमच, सरोदास्‍कूलों के प्राचार्याे और शिक्षकों को बधाई दी। वहीं निम्‍नतम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्याे को परिणाम सुधार पर विशेष मेहनत करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने सभी प्राचार्याे को प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम के पश्‍चात विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान, विषयवार उत्‍तर पुस्तिकाओं का विशलेषण, निधानात्‍मक कक्षाओं का संचालन, विद्यार्थियों के नियमित अभ्‍यास एवं उनका निरंतर मुल्‍याकंन करने पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश भी दिए है। कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उत्‍कृष्‍ट परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्याे, शिक्षकों को सूचीबद्ध कर, उन्‍हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करने एवं पुरस्‍कार प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE