खरगोन। जिले की कसरावद पुलिस थाना ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मोटर साइकिल पर अवैध शराब परिवहन करते हुए मन्नू उर्फ संतोष पिता जोगीलाल पटौदे निवासी ग्राम दोगांव को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटर साइकिल पर दो प्लास्टिक केनो में अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी से अठावन लीटर अवैध शराब एवं शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल कुल मशरूका कीमत पच्चीस हजार आठ सो रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कसरावद में प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व की गई जिसमें उपनिरीक्षक महेश यादव, उपनिरीक्षक अजय भाटिया, प्रधान आरक्षक मनोहर, प्रधान आरक्षक भगवान, आरक्षक रामु, आरक्षक हरिओम कौशिक, आरक्षक सौरभ बघेल, आरक्षक वीरेश साप्लिया का विशेष योगदान रहा।