BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 7:51 pm
BIG NEWS : जिला प्रशासन की टीम ने मनासा में की कार्रवाई, 4 फर्मों का निरीक्षण कर लिए 23 नमूने, नियमों का पालन नहीं होने पर 3 फर्मों को जारी किया नोटिस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसडीएममनासा किरण आंजना एवं मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, अभिहित अधिकारी के निर्देशन में प्रशासन की टीम ने सोमवार को 4 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी ने बताया, कि टीम ने सोनालिका होटल मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थों मावा बर्फी, चाट छोला, समोसा, कचौरी, नमकीन सेव सहित 5 नमूने जांच हेतु लिए। फर्म होटल अरिहंत मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारण रिफाइंड सोयाबीन तेल, समोसा, कचोरी, नमकीन सेव, पोहा, बेसन, मैदा के 7 नमूने जांच हेतु लिए। फर्म होटल वर्षा एवं चाट सेंटर मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य मूंगफली तेल,समोसा, कचोरी, हरी चटनी, लाल चटनी, चाट छोले, दही सहित 7 नमूने जांच हेतु लिए गए है।

उक्त तीनों फर्मों पर नियमानुसार साफ-सफाई नहीं पाई जाने, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत नहीं करने, पानी के बर्तन साफ स्वच्छ नहीं पाए जाने, खाद्य पदार्थ खुले में विक्रय करते पाए जाने पर अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए है। टीम ने, जनता पानी पूरी हॉकर मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थ पानी पतासे का पानी हाजमा हजम, पानी पतासे का पानी हींग, पानी पतासे का पानी लहसुन, पानी पतासे का पानी सहित  कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए है।

उक्त लिए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उपरांत संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । खाद्य प्रतिष्ठानों के आकस्मिक निरीक्षण की कार्रवाई सतत जारी रहेगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा एवं अधिकारियों की टीम ने की गई हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE