बड़वानी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम पूर्व गृहमंत्री बालाबच्चन की सुपुत्री प्रेरणा बच्चन के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके गृह ग्राम कासेल पहुंचे। वही वापसी मे ठीकरी नगर में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जावेद खान के निवास पर मुस्लिम समाज जनो ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर शेख अलीम ने ठीकरी शहर मुस्लिम कमेटी के सदर पत्रकार मोहम्मद यूसुफ खान का स्वागत कर शहर सदर नियुक्त होने पर बधाई दी वही उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम ने कहा की, मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी पूरे प्रदेश मे मुस्लिम समाज के अलावा अन्य अल्पसंख्यक जिसमें जैन, सिख, ईसाई आदि के हितों के लिए सदैव अपनी आवाज बुलंद करती है और करती रहेगी। मध्य प्रदेश बार ऐशोसीएशन का चुनाव लड़ रहे एडवोकेट शेख अलीम ने कहा कि वह खुद एक अधिवक्ता होने के नाते अधिवक्ताओं की समस्याओं से वाकिफ हे उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अधिवक्ताओ के हकों को मजबूती प्रदान करने के लिए वह यह चुनाव लड़ रहे है।
इस अवसर पर तबलीग जमात सदर जावेद खान, बाबा कमेटी सदर रफीक तोबाईथ, कांग्रेस युवा नेता राजा खान, वसीम शेख ,वही ठीकरी एवं पिपरी के मुस्लिम युवा ओर वरिष्ठ जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खलील मस्तान कमिटी के शायर रिजवान खान ने किया। वही इंदौर भागीरथपूरा में दूषित जल पीने से हुई इन्दौर के शहरियों की मौत के सवाल पर क्या बोले इन्दौर के पूर्व पार्षद प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम आइए सुनवाते हे आपको उन्हीं की जुबानी।