खनियांधाना। मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर नगर के रेंज चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया यहाँ सर्व समाज के लोगों ने एकत्रित होकर प्रतिमा पर तिलक लगाया, माल्यार्पण किया और दीप जलाकर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन कभी झुकना पसंद नहीं किया। अल्प संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगल सेना का डटकर मुकाबला किया और कभी बंदी नहीं बने। उनका त्याग और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने शामिल होकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।