BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 11:18 am
NEWS : ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी वाहन नीलामी, 281 जब्त व लावारिस वाहन नीलाम, 96 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ के अंतर्गत जब्त एवं लावारिस वाहनों की अब तक की सबसे बड़ी सार्वजनिक खुली नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस नीलामी में कुल 281 वाहन शामिल किए गए, जिनसे सरकारी राजकोष को 96 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

नीलामी में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जब्त 56 वाहन तथा पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जब्त 225 वाहन सम्मिलित थे। संपूर्ण प्रक्रिया सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से, पूर्ण पारदर्शिता, खुली प्रतिस्पर्धात्मक बोली एवं नियमानुसार आयोजित की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वर्षों से पुलिस थानों एवं चौकियों में खड़े लावारिस, अनुपयोगी एवं निस्तारण योग्य दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों का विधिसम्मत निस्तारण इस नीलामी के माध्यम से किया गया। नीलामी से पूर्व वाहनों की सूची सार्वजनिक की गई तथा बोलीदाताओं को वाहनों का भौतिक निरीक्षण करने की सुविधा भी प्रदान की गई।

सोमवार को निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट टाउन हॉल में आयोजित नीलामी में बड़ी संख्या में आमजन एवं कबाड़ व्यवसायियों ने भाग लिया। खुली बोली प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक वाहन उच्चतम बोलीदाता को नीलाम किया गया। संपूर्ण कार्रवाई संबंधित अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सरिता सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ के तहत आयोजित इस नीलामी से 96 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के मामलों में जब्त 216 वाहनों की नीलामी से 3 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड आय अर्जित की गई थी, जो राजस्थान में सर्वाधिक है।

इस नीलामी से पुलिस परिसरों में वर्षों से खड़े वाहनों का स्थायी समाधान हुआ है, जिससे स्थान की समस्या दूर होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित हुई है। साथ ही खुले में खड़े वाहनों से उत्पन्न पर्यावरणीय एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं से भी राहत मिली है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ के अंतर्गत इस प्रकार की नीलामी की कार्रवाई पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ नियमित रूप से जारी रहेगी।

नीलामी के दौरान एडीएम (भू-अवाप्ति) रामचन्द्र खटीक, एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह, उपकोष कार्यालय निम्बाहेड़ा से कैलाश भराडिया, परिवहन विभाग निरीक्षक किशनलाल, पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर, वरिष्ठ लेखाकार शैलेश बोरीवाल, एएसआई मनोज आमैठा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE