BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 11:55 am
KHABAR : अपनी ही पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदो ने खोला मोर्चा, कई गंभीर अरोपा लगाकर किया विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। अपनी ही पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के निर्दलीय पार्षद हल्के सोनी, महिला पार्षद कुमुदनी सिंह, सोनम सोनी ने वार्ड में कार्य न होने जैसे गंभीर आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए। अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर इस्तीफे की मांग की।


पार्षदों को आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया
वहीं इस मामले में अध्यक्ष का कहना है मेरे कांग्रेस परिवार के लोग है नाराज है मान जायेंगे, लेकिन आज पीआईसी की बैठक में आए थे। ऐसी कोई बात नहीं बताई गई। वहीं देर शाम एसडीएम गोपद बनास द्वारा नगरपालिका पहुंच पार्षदों को आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया है।


इस्तीफे की मांग कर भेदभाव के आरोप लगाए
नगरपालिका में आए दिन कहीं कर्मचारी तो कहीं सफाई कर्मी के साथ पार्षदों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 3 पार्षदों ने पीआईसी की बैठक के समय अध्यक्ष के चेंबर के बाहर प्रांगण में धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। अपनी पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ ही मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे, इस्तीफे की मांग कर भेदभाव सहित गंभीर आरोप लगाए है। बैठक खत्म होने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष काजल वर्मा से मीडिया ने सवाल किया तो उनका कहना है कि सब के वार्डाे में काम हो रहा है। अब पुराने कार्यों के लिए नाराजगी जाहिर की जा रही है। धरने पर बैठे लोग कांग्रेस परिवार के और जल्द ही नाराजगी दूर हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE