BREAKING NEWS
KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 4:12 pm
KHABAR : ईको क्लब शासकीय रा.वि.महाविद्यालय मनासा द्वारा प्रदूषण विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के ईको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से “प्रदूषण - कारण, प्रभाव एवं समाधान” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वायु, जल, ध्वनि एवं प्लास्टिक प्रदूषण जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों को रचनात्मक एवं संदेशात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में प्रदूषण के दुष्परिणामों के साथ-साथ उनके संभावित समाधान भी दर्शाए गए।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि -पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवा पीढ़ी की सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छ एवं हरित भविष्य की कल्पना साकार हो सकती है।


ईको क्लब प्रभारी प्रो मुकेश मालवीय ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। निर्णायक मंडल द्वारा विषय की स्पष्टता, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए।


कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सार्थक सिद्ध हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE