खरगोन। जिले के बड़वाह में हर साल की तरह इस वर्ष भी नर्मदा जयंती का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बड़वाह स्थित नर्मदा तट पर नर्मदा जयंती के पूर्व बंसत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट का सुन्दर नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्ष नर्मदा जयंती के दो दिन पूर्वं बसंत पंचमी पर्व माँ मेकल सेवा संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया जाता रहा है।
इस वर्ष भी भव्य आतिशबाजी के साथ शाम को महाआरती की शुरुआत हुई। संगीतमय आरती एवं उनकी टीम ने अपने स्वर दिए। सामने बैठे हजारो महिला पुरुषो ने हाथ उठाकर मात श्री नर्मदे हर के जयकारे लगाए। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओ के बीच पहुंचकर बसंतोत्सव मनायाद्य साथ ही केशरिया रंग गुलाल, एवं पुष्प भी उड़ाए गए। सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर ने नर्मदाष्टाक से शुरुआत की। इसके बाद देर रात्रि तक चली भजन संध्या में भजन गायको ने एक से बढ़कर एक मधुर गीतों की प्रस्तुती दीद्य जिसे सुनकर श्रोता जमकर झूमे। अंत में तट पर हजारों श्रद्धालुओ ने दीपदान भी किया।
वही बड़वाह के सुंदर धाम आश्रम मे भी प्रसिद्ध भजन गायक नरेश सैनी ने कई भावपूर्ण भजन गाए। देर रात्रि तक चली भजन संध्या मे श्रद्धालू खूब थिरके।