शिवपुरी। जिले की फिजिकल थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मेट्रोमोनियल के नाम फर्जी सेंटर चलाकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
फीजिकल थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शहर के टी.व्ही. टावर रोड अवध हॉस्पिटल के पास प्रियदर्शनी कॉलोनी में अवैध रूप से मैट्रीमोनियल कॉल सेंटर चलाकर लोगो से धोखाधड़ी की जा रही है सूचना पर पुलिस ने टीव्ही टावर रोड प्रियदर्शनी कालोनी तथा झांसी तिराहा रोड़ भारत गैस एजेन्सी के पास स्थित मैट्रीमोनियल कॉल सेंटर पर दविश दी जहाँ पर कुछ युवक और युवतियों द्वारा यूनिक रिश्ते डॉट कॉम एवं शादी मैचिंग डॉट कॉम नाम की साइट का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन करके महिला बनकर ग्राहकों से फर्जी तरीके से प्रलोभित एवं गुमराह कर क्यू.आर. कोड एवं बैंक खाते के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाया जा रहा था टी.व्ही. टॉवर रोड प्रियदर्शनी कालोनी एवं झांसी तिराहे रोड भारत गैस एजेन्सी के पास स्थित दोनों स्थानों से मैट्रोमोनियल साईट में प्रयोग किये जाने वाले कम्प्यूटर, मोबाईल, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर दोनों स्थानो से आरोपी 1. देवेश बरैया 2. मंजू यादव, 3. हर्षित यादव को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।