BREAKING NEWS
KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 5:43 pm
KHABAR : एमपी में आराम से बुढ़ापा गुजारने का किराया 50 हजार, भोपाल में फाइव स्टार होटल जैसे पेड ओल्ड एज होम की शुरुआत, सीनियर सिटीजन के हिसाब से डिजाइन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में हर महीने 50 हजार खर्च करिए और अपना बुढ़ापा आराम से गुजारिए। दरअसल, भोपाल में आज (24 जनवरी) प्रदेश के पहले पेड लग्जरी ओल्ड एज (वृद्धाश्रम) की शुरुआत हो गई है। 24 करोड़ रुपए से बने इस ओल्ड एज होम का लोकार्पण शनिवार दोपहर 2 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया।


फीता काटने के बाद उन्होंने मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक भगवानदास सबनानी के साथ वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां बुजुर्गों के लिए डॉक्टर हैं तो उनके लिए अन्य सारी सुविधाएं भी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय श्स्पर्श मेला-2026 के विजेताओं को पुरस्कार और सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों 327 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई कॉलोनी कटती है और कॉलोनाइजर वहां वृद्धाश्रम भी बनाए तो स्वागत है। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, परशुराम कल्याण बोर्ड विष्णु राजौरिया, विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली वायंणकर आदि भी मौजूद थे।


ओल्ड एज होम सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बनाया है। यहां कमरे की साइज के हिसाब से 38490 से 49990 रुपए तक मंथली रेंट लगेगा। कॉल बेल, इंटरकॉम और टेलीफोन जैसी सुविधा हर कमरे में मिलेगी। वहीं टीवी, फ्रीज-एयर कंडीशन भी होंगे। यह फाइव स्टार होटल जैसा है और किराया भी उसी हिसाब से है।


ये ओल्ड एज होम ऐसे बुजुर्गों का आसरा बनेगा, जिनके बच्चे विदेश या मेट्रोपोलिटन सिटीज में जॉब करते हैं। इस कारण बुजुर्ग अकेले जिंदगी गुजार रहे हैं। उनकी देख-रेख करने वाला कोई नहीं है। भरपूर पैसे होते हुए भी वे सामाजिक और परिवारिक वातावरण से दूर रहने के लिए मजबूर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE